शासकीय आईटीआई नानाखेड़ी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, प्रथम चरण के विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
गुना
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई नानाखेड़ी, गुना में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए प्रथम चरण की चयन सूची जारी होने के बाद 09 जुलाई से विद्यार्थियों का प्रवेश प्रारंभ हो गया है। प्रथम चरण में फिटर ट्रेड के लिए चयनित छात्र प्रियांशु सेन एवं छात्रा काजल ओझा ने प्रवेश की औपचारिकताएं पूर्ण की। इस अवसर पर संस्थान परिवार द्वारा दोनों विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर आत्मीय स्वागत किया गया।
प्राचार्य आईटीआई सुश्री श्वेता कुशवाह ने बताया कि प्रवेश की द्वितीय चरण की चयन सूची 16 जुलाई को जारी की जाएगी। साथ ही आईटीआई में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन की प्रक्रिया जारी रहेगी। अभ्यर्थियों को ट्रेड का अंतिम चयन प्रवेश के समय करना होगा।
आईटीआई प्रशासन ने रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे शीघ्र ही अपने नजदीकी एमपी ऑनलाइन केंद्र अथवा शासकीय आईटीआई में पहुंचकर प्रवेश हेतु पंजीयन कराएं और कौशल आधारित प्रशिक्षण का लाभ उठाएं।
