Type Here to Get Search Results !

डीपीसी ने किया शालाओं का औचक निरीक्षण

डीपीसी ने किया शालाओं का औचक निरीक्षण


गुना 

जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) सुश्री प्रेरणा गुप्ता एवं सहायक परियोजना समन्वयक श्री साजिद मसूद द्वारा जिले की विभिन्न शालाओं का औचक निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में शैक्षणिक व्यवस्था, विद्यार्थियों की उपस्थिति, स्वच्छता, अभिलेखों के संधारण तथा शिक्षण कार्य का अवलोकन किया गया।

डी.पी.सी. ने कक्षाओं में पहुँचकर विद्यार्थियों से संवाद किया तथा उनसे विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिए। उन्होंने शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे शिक्षण कार्य का भी अवलोकन किया और आवश्यक सुधार संबंधी सुझाव दिए।

निरीक्षण के दौरान जिन शालाओं में कमियाँ पाई गईं, उन्हें शीघ्र दूर करने के लिए संबंधित प्रधानाध्यापकों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं अनुशासित वातावरण तथा बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया जाए।

डीपीसी ने सभी शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों से विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में निरंतर सुधार लाने तथा शासन के निर्देशों का प्रभावी ढंग से पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.