मृगवास थाना पुलिस की नाबालिग किशोरी के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही
*प्रकरण में फरार सह आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया, सह आरोपी ने मुख्य आरोपी को दिया था संरक्षण*
*पुलिस ने पीड़ित नाबालिग को पूर्व में ही दस्तयाब कर मुख्य आरोपी को भेजा जा चुका है जेल*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के गंभीर मामले में सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए प्रकरण में मुख्य आरोपी को संरक्षण देने वाले फरार सह आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 19-20 मई 2026 की रात्रि में मृगवास थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग किशोरी के लापता होने पर दिनांक 24 मई 2026 को किशोरी के पिता की ओर से मृगवास थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 55/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई । इसमें पुलिस के लगातार एवं अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप दिनांक 08 जून 2026 को किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया था । दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में बताया था कि बबलू बंजारा निवासी ग्राम जरसेना थाना उनारसी कला जिला विदिशा का उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और उसे ग्राम चटईहार में उसके मामा के घर पर रखकर उसके साथ कई बार गलत काम किया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी बबलू बंजारा एवं उसे संरक्षण देने वाले उसके मामा लाल सिंह बंजारा के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2) बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर दिनांक 10 जून 2026 को ही मुख्य आरोपी बबलू बंजारा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था ।
पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार सह आरोपी लाल सिंह बंजारा की सरगर्मी से तलाश की गई एवं जिसकी तलाश के क्रम में सतत सूचना संकलन एवं तकनीकी विश्लेषण के फलस्वरूप गत दिनांक 18 जुलाई 2026 को पुलिस ने फरार सह आरोपी लाल सिंह पुत्र जस्सा बंजारा उम्र 30 साल निवासी ग्राम विशनखेड़ा चटईहार थाना आरोन जिला गुना को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।
मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, सउनि राजेश कुमार, प्रधान आरक्षक सोहन अनारे, प्रधान आरक्षक दिनेश शर्मा, आरक्षक राहुल बघेल एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक व आरक्षक अभय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।
