*ऑनलाईन सट्टे के विरूद्ध गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*
कैंट थाना पुलिस की बड़ी सफलता, क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टे के संगठित गिरोह का पर्दाफास
*गिरोह के 08 सदस्यों पर पुलिस की सख्त कार्यवाही, एक सक्रिय सदस्य गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा आदि अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु इन गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, तस्करों, कारोबारियों आदि के विरूद्ध निरंतर सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित कर रहे एक संगठित गिरोह का पर्दाफास करते हुए गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 02 जुलाई 2026 की रात्रि में कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पटेलनगर मुक्तिधाम के पास एक व्यक्ति अपने मोबाईल में क्रिकेट मैच पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है । सूचना को गंभीरता से लेकर तस्दीक हेतु कैंट थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंचकर देखा तो जहां पर एक व्यक्ति के अपने मोबाईल में गतिविधियां करते हुए दिखाई देने पर पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया । पूछताछ पर उसने अपना नाम कुलदीप पुत्र हरिकिशन रावत उम्र 23 साल निवासी गुलाबगंज केंट गुना का बताया । जिसके कब्जे में मिले मोबाइल फोन की जांच करने पर उसमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने से संबंधित वेबसाइट संचालित होना पाई गई । पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि क्रिकेट मैचों पर सट्टा खेलने-खिलाने का उनका एक संगठित गिरोह है । सट्टा खेलने-खिलाने के इस गिरोह में और भी अन्य 07 लोगों के नाम सामने आए हैं, जिनके विरूद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्यवाही करते हुए इस संगठित गिरोह के सभी 08 सदस्यों के विरूद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 517/26 धारा 4(a) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है, गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश जारी है ।
ऑनलाईन सट्टे के विरुद्ध केंट थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक नितेश पटेल, आरक्षक रवि जाट एवं आरक्षक गोविन्द रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।
