Type Here to Get Search Results !

प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

 प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना के प्रशिक्षार्थियों को वितरित किए गए प्रमाण पत्र

शासकीय आईटीआई गुना में सोलर लाइटिंग असेंबलर का दिया गया था प्रशिक्षण


गुना 

शासकीय आईटीआई गुना में आज प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत सोलर लाइटिंग असेंबलर के लिए आईटीआई में अध्यनरत प्रशिक्षणार्थियों को ट्रेनिंग के बाद प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

उल्लेखनीय है कि यह एक शॉर्टटर्म ट्रेनिंग कोर्स है जिसकी ट्रेनिंग ढाई महीने चली जिसमे ट्रेनीज को ऑन जॉब ट्रेनिंग व हैंड्स ऑन एक्सपेरिमेंट करवाये गए।

आज प्रमाण पत्र वितरण के दौरान नोडल प्राचार्य आईटीआई गुना सुश्री श्वेता कुशवाह ने बताया कि अगर कोई भी रोज़गारुन्मुखी प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं तो आईटीआई में पंजीयन करवायें। और कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण प्राप्त करें,आईटीआई में प्रशिक्षण प्राप्त कर आप अपने भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए रोजगार व स्वरोजगार हेतु तैयार हो सकते हो।

जिला रोजगार अधिकारी श्री बीएस मीणा ने निजी क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार योजनाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि कौशल विकसित करने वाले युवाओ के लिए रोजगार की ज्यादा संभावना बढ़ जाती हैं।

इस अवसर पर आईटीआई कुंभराज के प्रभारी प्राचार्य श्री केएल यादव व प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती पूर्णिमा धाकड़ उपस्थित रही

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.