Type Here to Get Search Results !

अनुकंपा नियुक्ति के तहत पात्र आवेदक को मिला नियुक्ति पत्र

 अनुकंपा नियुक्ति के तहत पात्र आवेदक को मिला नियुक्ति पत्र


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरण में पात्र आवेदक को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्होंने नव-नियुक्त कर्मचारी को शुभकामनाएं देते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने तथा शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

अनुकंपा नियुक्ति के अंतर्गत श्री संदीप बारेला, पुत्र स्वर्गीय श्री किशनलाल बारेला, निवासी साई सिटी कॉलोनी, गुना को कलेक्टर कार्यालय, जिला गुना में भृत्य (चतुर्थ श्रेणी) के पद पर नियुक्ति प्रदान की गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.