टीबी मुक्त भारत की दिशा में सशक्त कदम, सीएचसी कुम्भराज में टीबी मरीजों को वितरित की गई फूड बास्केट
गुना
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुम्भराज में फूड बास्केट का वितरण किया गया।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सौम्या वाजपेयी के विशेष प्रयासों से आयोजित कार्यक्रम में डॉ. गौरव चौधरी के अनुमोदन पर श्री आशीष कुमार जैन ने निक्षय मित्र के रूप में सहभागिता स्वीकार की। इस अवसर पर श्री आशीष जैन द्वारा पांच टीबी मरीजों को फूड बास्केट प्रदान की गई।
कार्यक्रम के समन्वयक वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक श्री विशाल प्रजापति ने मरीजों को संबोधित करते हुए बताया कि टीबी के उपचार में नियमित दवाओं के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक आहार की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने और टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को साकार करने के उद्देश्य से फूड बास्केट का वितरण किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान एससीए श्री गजराज धाकड़, श्री नंदकिशोर धनेलिया, श्री लक्ष्मण मेर, श्री राजकुमार बैरागी सहित स्वास्थ्य विभाग का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
