Type Here to Get Search Results !

फरार पारदी बदमाशों के विरुद्ध गुना पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी

 फरार पारदी बदमाशों के विरुद्ध गुना पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी



*एक ओर अपराधियों पर सख्त शिकंजा, दूसरी ओर 'नई दिशा' अभियान से पारदी समुदाय के उत्थान की प्रभावी पहल*


*लूट, चोरी के कई प्रकरणों में फरार कुख्यात पारदी बदमाश ऋतुराज पारदी गुना पुलिस की गिरफ्त में*


*मोबाइल स्नेचिंग, मंगलसूत्र लूट एवं बाईक चोरी के चार प्रकरणों सहित कुल 06 अपराधों का खुलासा*     


*चोरी की 04 बाइक, एक मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त अन्य एक बाईक सहित कुल करीब 06 लाख रुपये मूल्य का मशरुका बरामद*    


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रभावी निर्वहन किया जा रहा है । इसी उद्देश्य से पारदी समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए "नई दिशा" अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, शिक्षा, रोजगार एवं सामाजिक पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं । वहीं दूसरी ओर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त, न्यायालयीन कार्यवाही से फरार एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्यवाही भी सुनिश्चित की जा रही है ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में पुलिस की विशेष टीम ने मंगलसूत्र लूट, मोबाईल स्नेचिंग एवं वाहन चोरी जैसी गंभीर वारदातों में संलिप्त कुख्यात पारदी बदमाश ऋतुराज उर्फ बेकड़ी पारदी पुत्र नीतू पारदी, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम गडलागिर्द थाना बजरंगगढ़ को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है । आरोपी की गिरफ्तारी से जिले में घटित कुल 06 गंभीर आपराधिक प्रकरणों का खुलासा हुआ है तथा उसकी निशानदेही पर चोरी एवं लूट का करीब 06 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद किया गया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 08 जून 2026 की रात्रि को गुना कोतवाली क्षेत्र के महावीरपुरा में महिला चिकित्सक डॉ. श्रीमती रश्मि दीक्षित के साथ मंगलसूत्र लूट की घटना हुई थी, जिस संबंध में गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 287/26 धारा 304(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी । विवेचना के दौरान आरोपी ऋतुराज पारदी की संलिप्तता सामने आने पर पुलिस द्वारा उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया । पूछताछ के दौरान आरोपी से अन्य अपराधों के संबंध में गहन पूछताछ की गई, जिसमें उसके द्वारा मोबाइल लूट एवं मोटरसाइकिल चोरी के कई अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ ।


               पूछताछ में आरोपी ने गुना कोतवाली क्षेत्र से टीवीएस अपाचे मोटर साइकिल क्रमांक MP08 ZG 9888 चोरी किए जाने के अपराध क्रमांक 421/26, होंडा शाइन मोटर साइकिल क्रमांक MP08 MV 0267 चोरी किए जाने के अपराध क्रमांक 433/26, विजयपुर थाना क्षेत्र से बुलेट मोटर साइकिल क्रमांक MP08 ZK 6259 चोरी किए जाने के अपराध क्रमांक 49/26, तथा कैंट थाना क्षेत्र से हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक MP08 ZF 4730 चोरी किए जाने के अपराध क्रमांक 611/26 में अपनी संलिप्तता स्वीकार की । इसके अतिरिक्त आरोपी ने बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में चंद्रप्रकाश भट्ट से मोबाइल लूट की घटना (अपराध क्रमांक 71/26 में भी अपनी भूमिका स्वीकार की ।


               आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने बजरंगगढ़ थाने के मोबाइल लूट प्रकरण में लूटा हुआ मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त हीरो डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद की । इसके अतिरिक्त विजयपुर एवं गुना कोतवाली तथा कैंट थाना क्षेत्र के वाहन चोरी प्रकरणों में चोरी गई बुलेट, टीवीएस अपाचे, होंडा शाइन एवं हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिलें भी बरामद कर ली गईं । इस प्रकार पुलिस द्वारा आरोपी से कुल करीब 06 लाख रुपये मूल्य का मशरूका बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है ।


               गुना पुलिस का उद्देश्य जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करना है । फरार एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान भविष्य में भी इसी प्रकार सतत रूप से जारी रहेगा तथा कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी । गुना पुलिस की इस कार्यवाही में निम्नानुसार पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है :-


थाना कोतवाली से थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा, उपनिरीक्षक चंचल तिवारी, प्रधान आरक्षक कमल रघुवंशी, प्रधान आरक्षक विपिन ओझा, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक शिवकुमार रघुवंशी, महिला आरक्षक पूजा राजपूत ।


सायबर सेल से निरीक्षक अमित अग्रवाल, उपनिरीक्षक महेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक अजेन्द्र पाल, प्रधान आरक्षक हरीश राजपूत, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक अभय रघुवंशी, आरक्षक मोहर सिंह, आरक्षक देवेन्द्र नरुका । 


थाना कैंट से आरक्षक आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक रामनिवास शर्मा ।


सीसीटीव्ही कंट्रोल से आरक्षक ओमचरण कुशवाह, महिला आरक्षक साक्षी सिकरवार, महिला आरक्षक सुधा रघुवंशी, महिला आरक्षक दीक्षा रघुवंशी व महिला आरक्षक संस्कृति रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.