पटकुई स्थित कुबेर वाटिका में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी हुए शामिल।
सागर / नरयावली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पटकुई स्थित कुबेर वाटिका में राधे-कृष्ण सत्संग परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह एवं सतचंडी महायज्ञ के समापन अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी शामिल हुए।इस अवसर पर उन्होंने यज्ञ वेदी की परिक्रमा कर पुण्य लाभ अर्जित किया तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।इस अवसर पर पूर्व मंत्री श्री चौधरी ने पूज्य महा मंडलेश्वर श्री 1008 आत्मानंद सरस्वती जी महाराज एवं परम पूज्य श्री मोनी महाराज जी के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं, जो समाज में सद्भाव, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का कार्य करते हैं।इस अवसर पर प्रकाश गुरु, रवि उमाहिया,रामकुमार पचौरी,मुकुल पुरोहित, पुरुषोत्तम शिल्पी,बंटू मुखारया,प्रशांत समैया, सौरभ चौकसे,देवी यादव,इंजी.सत्यम सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
