Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता से परिजनों से बिछडी मासूम बालिका को सकुशल घर पहुंचाया

 *मानवीय संवेदनाओं का परिचय बनी गुना पुलिस*  


कैंट थाना पुलिस की सतर्कता और संवेदनशीलता से परिजनों से बिछडी मासूम बालिका को सकुशल घर पहुंचाया



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में पूरी मुस्‍तैदी, सजगता एवं कर्तव्‍यनिष्‍ठा से कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागर्दशन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना पुलिस द्वारा तत्परता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए परिजनों से बिछडी एक मासूम बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाकर मानवता की मिसाल पेश की ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 14 जुलाई 2026 की शाम के समय श्री हनुमान टेकरी पर लगभग चार साल की एक बालिका के अकेले एवं लावारिस स्थिति में भटकने की सूचना पर कैंट थाने से उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत तथा डायल 112 का पुलिस दल तत्काल मौके पर पहुंचा और बालिका को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया । बालिका घबराई हुई थी और जो अपना नाम-पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रही थी ।


               इसके बाद पुलिस टीम ने बालिका को साथ लेकर टेकरी परिसर एवं आसपास स्थित कालोनियों में घूमकर स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बालिका के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई तथा इसमें हरसंभव प्रयास किए गए जिसके परिणाम स्वरुप लगभग दो घंटे के कडी मशक्कत के बाद अंततः पुलिस को बालिका के परिजनों की जानकारी प्राप्त हुई तदोपरांत पुलिस द्वारा बालिका के घर पहुंचकर उसे सकुशल उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया । परिजन भी अपनी गुम हुई बालिका की लगातार तलाश कर रहे थे, जिसे सकुशल सामने देखकर माता-पिता भावुक हो गए और उन्होंने गुना पुलिस की मानवीय कार्यवाही के लिए हृदय से आभार व्यक्त  किया ।


               कैंट थाना पुलिस की इस सराहनीय एवं मानवीय कार्यवाही में उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक लखन किरार, आरक्षक विनोद धाकड, आरक्षक रवि ओझा एवं पायलट विशाल सेंगर की विशेष एवं प्रशंसनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.