आवारा एवं निराश्रित गौवंश सड़कों पर छोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई
गुना
शहर एवं जिलेभर में सड़कों पर आवारा और निराश्रित गौवंश छोड़ने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निदेर्शों और एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे की सख्ती के बाद अब धरातल पर कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी क्रम में नगरपालिका द्वारा पहली बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत सिलावटी के रमगढ़ा में एक पशु मालिक पर 710 रुपए का जुमार्ना लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि आवारा मवेशियों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं और अव्यवस्था को रोकने के लिए कलेक्टर द्वारा जुमार्ना लगाने का प्रावधान किया गया था। इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के लिए एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे ने जनपद और नगरीय क्षेत्रों में विशेष टीमों का गठन किया है।
इसी कड़ी में नपा की टीम ने रमगढ़ा में कार्रवाई करते हुए मवेशी मालिक पर 500 रुपए आवारा मवेशी छोड़ने का जुमार्ना और 210 रुपए मवेशी को पकड़कर गौशाला तक पहुंचाने के खर्च के रूप में, कुल 710 रुपए का अर्थदंड वसूल किया। प्रशासन की इस पहली कार्रवाई से आवारा मवेशी छोड़ने वाले पशुपालकों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
