पानी में डूबने से हुई मृत्यु के प्रकरण में एसडीएम चांचौड़ा श्री अमित सोनी की त्वरित कार्रवाई, ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत
गुना,
एसडीएम चांचौड़ा श्री अमित सोनी ने जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं संवेदनशील प्रशासन का परिचय देते हुए पानी में डूबने से हुई आकस्मिक मृत्यु के प्रकरण में मृतक के वैध वारिस को ₹4 लाख की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है।
प्रकरण के अनुसार 18 अप्रैल 2026 को ग्राम खतौली, तहसील चांचौड़ा निवासी रामदयाल पुत्र बिहारीलाल मीना की पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। थाना चांचौड़ा में दर्ज प्रकरण, पुलिस रिपोर्ट, पंचनामा, पटवारी एवं तहसीलदार के प्रतिवेदन के परीक्षण के उपरांत मध्यप्रदेश शासन के राजस्व पुस्तक परिपत्र (RBC) खंड-6(4) के प्रावधानों के अनुसार मृतक के वैध वारिस श्री हरिसिंह पुत्र बिहारीलाल मीना को ₹4,00,000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई।
एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को स्वीकृत राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
