‘ मिलावट के विरूद्व अभियान : चलित खाद्य प्रयोगशाला से दूध,पनीर,मावा के स्पॉट परीक्षण कर भरे सैंम्पल’
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं डॉ० राजकुमार ऋषीश्वर अभिहित अधिकारी, खाद्य सुरक्षा प्रशासन, जिला गुना के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट के विरूद्ध अभियान अंतर्गत खाद्य प्रतिष्ठानों की निरंतर जाँच एवं सैंपलिंग की कार्यवाही की जा रही है। दूध, मावा, पनीर आदि दुग्ध पदार्थों में मिलावट की रोकथाम हेतु विशेष निगरानी एवं जांच निरीक्षण हेतु अभियान के अन्तर्गत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से म्याना क्षेत्र में दूध डेयरियों के निरीक्षण कर दूध,पनीर,मावा आदि दुग्ध पदार्थों के सैम्पल स्पॉट पर ही जॉच किये गये । टीम द्वारा म्याना चौराहा स्थित जगदीश दूध डेयरी से दूध,पनीर एंव घी, केन्ट रोड गुना स्थित महेश दूध डेयरी से दूध, मावा एवं पनीर, वस स्टेण्ड के पास ए. बी. रोड गुना स्थित जगत SSS रेस्टोरेण्ट से पनीर एंव चिकिन विरयानी के सैम्पल जांच हेतु लेकर प्रयोगशाला भेजे गये हैं।
कलेक्टर के निर्देशानुसार मिलावट के विरूद्ध विशेष अभियान के अंतर्गत चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से दूध एंव दुग्ध पदार्थों की जांच एवं सैम्पलिंग कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
