डिजिटल रिकॉर्ड रूम प्रबंधन प्रणाली का उद्घाटन एवं 'प्रयास' हैंडबुक का होगा विमोचन
18 जुलाई को जिला एवं सत्र न्यायालय गुना में आयोजित होगा कार्यक्रम
गुना
जिला एवं सत्र न्यायालय, गुना में डिजिटल रिकॉर्ड रूम प्रबंधन प्रणाली (डीआरएमएस) का उद्घाटन एवं हैंडबुक (प्रयास) का विमोचन शनिवार, 18 जुलाई 2026 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर के प्रशासनिक न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री जी.एस. अहलुवालिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय, खंडपीठ ग्वालियर की पोर्टफोलियो जज न्यायमूर्ति श्रीमती अनुराधा शुक्ला विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगी।
