Type Here to Get Search Results !

बीनागंज में हुई एचएमआईएस समीक्षा बैठक

 बीनागंज में हुई एचएमआईएस समीक्षा बैठक


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार और मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्‍वर मार्गदर्शन में विकासखंड चांचौड़ा में स्वास्थ्य विभाग की एचएमआईएस समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में क्षेत्र के प्रसूति गृह इंचार्ज नर्सिंग ऑफिसर,सीएचओ, एएनएम, एमपीडब्ल्यू, आशा सुपरवाईजर उपस्थित रहे। बैठक डॉ. सौम्या बाजपेयी बीएमओ की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में बीएमओ ने विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं हितग्राही मूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम) श्री बैजू थॉमस ने एचएमआईएस की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्रीमती सविता श्रीवास्तव ने अनमोल पोर्टल, श्री जुगल किशोर व्यास ने विश्व जनसंख्या पखवाड़ा, श्री जितेंद्र सेन ने दस्तक अभियान, श्री हेमंत गोड़ ने आयुष्मान भारत योजना, श्री प्रदीप सेन ने डेंगू की रोकथाम एवं बचाव तथा श्री चेतन शर्मा ने ऑनलाइन इंडेंट प्रणाली के संबंध में जानकारी प्रदान की।

बैठक के अंत में बीएमओ ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में नियमित निगरानी रखने, स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.