Type Here to Get Search Results !

रुठियाई मुख्य मार्ग पर गेल के टैंकर में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन सतर्क

 रुठियाई मुख्य मार्ग पर गेल के टैंकर में आग लगने की घटना पर जिला प्रशासन सतर्क



गुना,  रुठियाई मुख्य मार्ग पर पंचवटी होटल के समीप गेल (GAIL) के एक टैंकर में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन द्वारा तत्काल आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर एसडीएम, पुलिस एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति की सतत निगरानी कर रहे हैं तथा आवश्यक सुरक्षा एवं राहत संबंधी कार्यवाही की जा रही है।


घटना स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन कुछ समय के लिए यातायात को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। गेल की फायर टीम भी मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण के लिए आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


जिला प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है घटना स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्रित न करें। स्थिति सामान्य होते ही यातायात पुनः सुचारु कर दिया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.