Type Here to Get Search Results !

रुठियाई में गेल टैंकर में लगी आग पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, स्थिति पूरी तरह सामान्य

 रुठियाई में गेल टैंकर में लगी आग पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, स्थिति पूरी तरह सामान्य


कलेक्टर के निर्देशन में प्रशासन, पुलिस एवं गेल की संयुक्त टीम ने समय रहते पाया आग पर नियंत्रण


गुना 


रुठियाई मुख्य मार्ग पर पंचवटी होटल के समीप गेल (GAIL) के एक टैंकर में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही जिला प्रशासन ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए समन्वित कार्रवाई की। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन एवं गेल की तकनीकी टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित कार्रवाई की, जिससे आग पर शीघ्र नियंत्रण पा लिया गया। वर्तमान में स्थिति पूरी तरह सामान्य एवं नियंत्रण में है।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल, एसडीएम सहित प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की सतत मॉनिटरिंग करते रहे।


सुरक्षा की दृष्टि से एहतियातन कुछ समय के लिए रुठियाई मुख्य मार्ग पर यातायात अस्थायी रूप से रोका गया था, ताकि राहत एवं अग्निशमन कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। गेल की फायर टीम एवं अन्य संबंधित दलों के समन्वित प्रयासों से आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण स्थापित किया गया। स्थिति सामान्य होने के बाद यातायात भी पुनः सुचारु कर दिया गया।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने बताया कि प्रशासन की प्राथमिकता जनसुरक्षा सुनिश्चित करना रही। सभी संबंधित विभागों के समन्वित एवं त्वरित प्रयासों से स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित कर लिया गया है। वर्तमान में किसी प्रकार की जनहानि अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी समस्या नहीं है तथा क्षेत्र में स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.