फतेहगढ थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा घटनाक्रम में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही
*फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की सघन दविश, प्रकरण में फरार एक और आरोपी किया गिरफ्तार*
*आरोपी की गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से घोषित था 10,000/- इनाम*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों के विरुद्ध लगातार सतत प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा गणेशपुरा घटनाक्रम में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार कर लिया है, जिसकी गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक की ओर से 10,000/-रूपये इनाम उदघोषित किया गया था ।
दिनांक 26 अक्टूबर 2025 को जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुरा में दो पक्षों के मध्य जमीनी विवाद में एक पक्ष की ओर से दूसरे पक्ष के रामस्वरूप नागर के साथ गंभीर मारपीट की गई थी । इस घटना पर से फतेहगढ थाने में अप.क्र. 270/25 धारा 109(1), 296, 351(3), 115(2), 126(2), 324(2), 118(1), 191(2), 191(3), 190 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था उपचार के दौरान घायल रामस्वरुप नागर की मृत्यु होने पर प्रकरण में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस इजाफा की गई थी ।
पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपीगण 1-महेन्द्र नागर, 2-हुकुम नागर, 3-जितेन्द्र नागर, 4-नीतेश नागर, 5-लोकेश नागर, 6-नवीन नागर, 7-हरीश नागर, 8. कन्हैयालाल नागर, 9. प्रिंस नागर, 10- गौतम उर्फ गोविन्द नागर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार शेष अरोपियों की तलाश हेतु लगातार दबिशें दी जा रही हैं जिसके क्रम में गत दिनांक 11 जुलाई 2026 को प्रकरण में फरार एक और आरोपी के संबंध में मुखबिर से सूचना मिलने पर फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्यवाही कर 10 हजार के इनामी आरोपी देवेन्द्र उर्फ पिंटू पुत्र महेन्द्र नागर उम्र 22 साल निवासी ग्राम गीगचा थाना नाहरगढ़ जिला बारां राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे आज माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की तलाश जारी है ।
फतेहगढ थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक विकास राठौर एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
