Type Here to Get Search Results !

महिला के गले से सोने की चैन चोरी के मामले में कैंट थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही

 महिला के गले से सोने की चैन चोरी के मामले में कैंट थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही


*एक महिला आरोपिया गिरफ्तार कर, चोरी हुई सोने की चैन बरामद*  



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने हेतु लगातार त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मागदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भर्गव और उनकी टीम द्वारा महिला के गले से सोने की चैन चोरी के मामले में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में एक महिला आरोपिया गिरफ्तार कर चोरी हुई सोने की चैन को बरामद कर लिया है ।


               उल्लेखनीय है कि फरियादिया शशि जैन निवासी दुर्गा कालोनी गुना द्वारा कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 25 मई 2026 की सुबह जैन समाज के मौन जुलूस में शामिल होने हाटरोड से कलेक्ट्रेट गई थी, कलेक्ट्रेट से घर जाते समय उसने देखा कि उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन गायब थी जिसे कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर कैंट थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 487/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               कैंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ़ किया एवं तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर आरोपी की पतारसी के सघन प्रयास किए गए । जिसके क्रम में गत दिनांक 11 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना पर उक्त चोरी में संदेही सरिता उर्फ पूजा पत्नि विजय लोना उम्र 39 साल निवासी ग्राम बजदहा थाना बडहलगंज जिला गोरखपुर उत्तरप्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने उक्त चोरी करना स्वीकार किया, इसके बाद पुलिस ने आरोपिया सरिता लोना की निशादेही से प्रकरण में चोरी हुई सोने की चैन बरामद कर उसके विरूद्ध विधिवत कार्यवाही की गई ।


               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि बलवीर सिंह, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, प्रधान आरक्षक अशोक सरोज, प्रधान आरक्षक दीपेन्द्र परिहार, आरक्षक महेन्द्र वर्मा, आरक्षक विकाश राजपूत, आरक्षक गोरव देवलिया, आरक्षक अभिनेष रघुवंशी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी, महिला आरक्षक सीमा चौहान एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक कुलदीप भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.