*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में जारी तीन वारंटों में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग प्रकरणों में जारी तीन स्थाई वारंटों में लंबे समय से फरार वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में मारपीट की एक घटना को लेकर आरोपी गोपाल कुशवाह निवासी ईदगाहबाडी गुना के विरुद्ध गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 807/20 धारा 323, 294, 506 भादवि के अंतर्गत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 2029/20 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।
इसी प्रकार वर्ष 2020 में ही नकबजनी की एक घटना को लेकर आरोपी गोपाल कुशवाह के विरुद्ध गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 1257/20 धारा 454, 380 भादवि के अंतर्गत दर्ज प्रकरण में भी आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से फरार रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1994/20 में स्थाई वारंट जारी किया गया था ।
इसी प्रकार माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 208/18 धारा 138 एन.आई. एक्ट के अंतर्गत आरोपी गोपाल कुशवाह निवासी ईदगाडबाडी गुना, न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार चल रहा था । आरोपी की गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय गुना द्वारा उक्त प्रकरण में भी स्थाई वारंट जारी किया गया था ।
उक्त तीनों ही प्रकरणों में फरार चल रहे वारंटी गोपाल कुशवाह की गुना कोतवाली पुलिस द्वारा निरंतर तलाश की जा रही थी । जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 12 जुलाई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए लंबे समय से फरार वारंटी गोपाल पुत्र अजीत कुशवाह उम्र 35 साल निवासी ईदगाहबाडी गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक चंद्रकुमार शर्मा का विशेष योगदान रहा है ।
