Type Here to Get Search Results !

मृगवास थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग किशोरी को पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार से मिलाया

 मृगवास थाना क्षेत्र से अपहृत नाबालिग किशोरी को पुलिस ने सुरक्षित दस्तयाब कर परिवार से मिलाया



                 गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित मामलों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए उनकी शीघ्र दस्‍तयाबी हेतु निरंतर एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में मृगवास थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के अपहरण के मामले में तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृत किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजन से मिला दिया है ।


               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 06 जुलाई 2026 को मृगवास थाने पर एक पिता द्वारा अपनी 16 वर्षीय नाबालिग पुत्री के दिनांक 29-30 जून 2026 की रात्रि से लापता होने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 79/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई ।


               थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के लापता होने की घटना को पुलिस ने गंभीरता से लेकर अपहृता की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिससे संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर किशोरी को खोजने के सघन प्रयास किए गए । जिसके क्रम में गत दिनांक 09 जुलाई 2026 को किशोरी के संबंध में जानकारी मिलने पर मृगवास थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपहृत किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे आज बाल कल्‍याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्‍याण समिति अध्‍यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।


              मृगवास थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, सानई चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, सउनि राजेश कुमार, आरक्षक राहुल बघेल, आरक्षक सोहन अनारे एवं पुलिस लाईन से महिला आरक्षक राधा पाटिल की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.