म्याना थाना पुलिस ने 07 वर्ष पुराने मारपीट के एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस द्वारा मारपीट के 07 वर्ष पुराने एक प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में आरोपी झनक सिंह अहिरवार निवासी ग्राम देवपुर के द्वारा मारपीट की एक घटना को लेकर उसके विरुद्ध म्याना थाने में अप.क्र. 261/19 धारा 325, 323, 294, 506, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना द्वारा न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक 1717/19 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था ।
म्याना थाना पुलिस द्वारा वारंटी झनक सिंह की लगातार तलाश की जा रही थी । इसी क्रम में आज दिनांक 10 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर म्याना थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी झनक सिंह पुत्र मिश्रीलाल अहिरवार उम्र 40 साल निवासी ग्राम देवपुर थाना म्याना जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया ।
म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, प्रधान आरक्षक सुजीत सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा, आरक्षक सुनील यादव एवं महिला आरक्षक पूनम रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा है ।
