रुठियाई बीना मेमू ट्रेन का रुठियाई से छूटने का समय बदलने की मांग।
विजय कुमार जैन ने पत्र मंडल रेल प्रबंधक को भेजा।
राघौगढ़ । रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने मंडल रेल प्रबंधक भोपाल को पत्र भेज कर मांग की है कि रुठियाई बीना मेमू ट्रेन का रात्री में रुठियाई से छूटने का समय जनहित में बदल जाए।
विजय कुमार जैन ने मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी को भेजे पत्र में उल्लेख किया है बीना रुठियाई मेमू ट्रेन का शुभारंभ का 27 जून को हुआ है। इस मेमू ट्रेन का रात्रि 8:00 बजे रुठियाई से बीना छुटने का समय है। आपने मांग की है कि इस मेमू ट्रेन का रुठियाई से छूटने का समय रात्रि 8:40 बजे किया जावे। समय बदलने से इंदौर कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस जो कि रात्रि 8:20 बजे रुठियाई जंक्शन आती है। इस एक्सप्रेस ट्रेन से रुठियाई उतरकर गुना, साढ़ौरा, अशोकनगर, पिपरई, मुंगावली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों को कनेक्टिविटी मिल जाएगी। आपने पत्र में यह भी मांग की है कि राघौगढ़ हाल्ट स्टेशन पर आम यात्रियों को पेयजल, छाया हेतु शैड, शौचालय पेशाब घर एवं बुकिंग खिड़की की सुविधा आम यात्रियों को दी जाए। वर्तमान में इस हाल्ट स्टेशन पर रेल विभाग द्वारा यात्रियों को किसी तरह की सुविधा नहीं होने से रेल यात्रियों को परेशानी होती है। आपने यह मांग पुनः दोहराई है कि रुठियाई मक्सी रेल लाइन स्थित साडा कॉलोनी राघौगढ़ से गेल विजयपुर जाने वाले मार्ग पर अंडरपास में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं आए दिन गड्ढों में बरसात में पानी भर जाने से आम यात्रियों की दो पहिया वाहनें गिर रही है और दुर्घटनाएं हो रही है। यह सड़क मार्ग मध्य प्रदेश से राजस्थान को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है। सत्य सांई विद्या विहार गेल विजयपुर में पढ़ने प्रतिदिन आसपास के नगरों एवं ग्रामों के लगभग 600 छात्र छात्राएं वाहनों से प्रतिदिन इसी अंडरपास से निकलते हैं बरसात के मौसम में सभी को भारी परेशानी होती है। दुर्घटना की संभावना रहती है।इस अंडरपास की मरम्मत तत्काल आवश्यक है। विजय कुमार जैन ने पत्र की प्रतिलिपि श्री दिग्विजय सिंह पूर्व मुख्यमंत्री, श्री जयवर्धन सिंह पूर्व मंत्री एवं विधायक राघौगढ़, श्री दिलीप कुमार सिंह महाप्रबंधक पश्चिम मध्य रेल्वे परिमंडल जबलपुर को भी भेजी है।
