Type Here to Get Search Results !

आज निकलेगी राघौगढ़ मे भगवान जगन्नाथ जी की पहली बार रथयात्रा

 आज निकलेगी राघौगढ़ मे भगवान जगन्नाथ जी की पहली बार रथयात्रा



Raghogarh -

   राघौगढ़  के इतिहास मैं  पहली बार भगवान जगन्नाथ भाई बलदाऊ बहिन सुभद्र सहित रथ पर सवार होकर बड़े ही भव्य और आकर्षक रथयात्रा दि 17  जुलाई शुक्रवार को राघौगढ़ 

स्थिति मंगल भवन से निकाली जायेगी   जो तहसील कार्यालय के सामने से मुख्य बाजार से कटरा मोहल्ला होते हुय पुनः मंगल भवन  आयेगी यहां समापन अवसर पर भगवान की महाआरती सहित राजभोग एवं  प्रसादी  वितरण होगी रथयात्रा को लेकर सम्पूर्ण नगर में विशेष उत्साह देखा गया है। जिसमें नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के हजारों भक्त भगवान का रथ अपने हाथों से खींचेंगे  जो जगन्नाथ रथयात्रा की याद ताजा कर देगी और जो भक्तों की जिज्ञासा का बिषय भी है।

समिती से प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग एक महापूर्व से रथ यात्रा की तैयारी की गई है कई समितियां का गठन किया गया है प्रत्येक घर आमंत्रण पहुंचाया गया है सम्पूर्ण नगर जगन्नाथ जी के ध्वजों से पाट दिया गया है , तोरण द्वार रंगोली एवं पशु वर्षा अंत्यंत देखने लायक है।

सैकड़ो स्वयंसेवक निस्वार्थ भाव से सेवा में लगेहैं और तन मन धन से सहयोग कर रहे हैं । इस्कॉन गुना सहित गुजरात की संकीर्तन मंडली भक्ती के स्वर से सम्पूर्ण वातावरण को महका देंगे जो समिती का आग्रह है की आपसभी भक्त  रथयात्रा में परिवार सहित   शमिल हो और धर्म लाभ प्राप्त करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.