Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस की तिहरी कार्यवाही, अवैध शराब सहित एक पारदी बदमाश एवं चोरी के दो प्रकरणों में फरार दो आरोपी गिरफ्तार

 *फरार पारदी बदमाशों के विरुद्ध गुना पुलिस का विशेष अभियान सतत जारी*


कैंट थाना पुलिस की तिहरी कार्यवाही, अवैध शराब सहित एक पारदी बदमाश एवं चोरी के दो प्रकरणों में फरार दो आरोपी गिरफ्तार


*एक ओर अपराधियों पर सख्त शिकंजा, दूसरी ओर 'नई दिशा' अभियान से पारदी समुदाय के उत्थान की प्रभावी पहल*



       गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक उत्तरदायित्व का भी प्रभावी निर्वहन किया जा रहा है । इसी उद्देश्य से पारदी समुदाय के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए "नई दिशा" अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसके माध्यम से पात्र परिवारों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने, शिक्षा, रोजगार, नशामुक्ति एवं सामाजिक पुनर्वास के अवसर उपलब्ध कराने के सतत प्रयास किए जा रहे हैं । वहीं दूसरी ओर अपराध का मार्ग अपनाने वाले, न्यायालयीन कार्यवाही से फरार एवं आदतन अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है ।


               फरार पारदी बदमाशों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं उनकी टीम ने तिहरी कार्यवाही करते हुए एक पारदी बदमाश को अवैध कच्ची शराब सहित तथा चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे दो पारदी बदमाशों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है ।


               विशेष अभियान के दौरान दिनांक 14 जुलाई 2026 की शाम कैंट थाना पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए पटेलनगर क्षेत्र से पारदी बदमाश सतीश उर्फ लड्डू पुत्र अंतर सिंह पारदी, उम्र 20 वर्ष, निवासी पटेलनगर, थाना कैंट, जिला गुना को हाथ भट्टी से निर्मित 52 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 568/26 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               इसी तहत वर्ष 2024 में कैंट थानांतर्गत विवेक कालोनी में चोरी की एक घटना को लेकर कैंट थाने में दर्ज अप.क्र. 798/24 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के प्रकरण में घटना दिनांक से फरार पारदी बदमाश उत्तम पुत्र गौतम पारदी उम्र 21 साल निवासी ग्राम खेजरा थाना धरनावदा हाल पिपरौदाखुर्द नानाखेडी कैंट गुना को गत दिनांक 14 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया ।


               इसी प्रकार वर्ष 2025 में कैंट थानांतर्गत चोरी की एक घटना को लेकर कैंट थाने में दर्ज अप.क्र. 327/25 धारा 331(4), 317, 3(5) बीएनएस के प्रकरण में घटना दिनांक से फरार पारदी बदमाश करन उर्फ विजय पुत्र टुंटल उर्फ टुनलाल पारदी उम्र 31 साल निवासी ग्राम खेजरा थाना धरनावदा हाल मसनयाई नानाखेडी कैंट गुना को भी गत दिनांक 14 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया ।                     


               इस सफल कार्यवाही में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड़, प्रधान आरक्षक अजेन्द्र पाल, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक रामनिवास शर्मा, आरक्षक रवि जाट, आरक्षक अभिनेष रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक सुनील शिवहरे, आरक्षक नवदीप अग्रवाल एवं आरक्षक नीतेश पटेल की सराहनीय एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि "नई दिशा" अभियान के माध्यम से पारदी समुदाय सहित समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपराध का मार्ग छोड़कर सम्मानजनक जीवन अपनाने एवं मुख्यधारा से जुड़ने के लिए निरंतर प्रेरित किया जा रहा है । इसके साथ ही जो व्यक्ति अपराध, अवैध गतिविधियों अथवा न्यायालयीन कार्यवाही से फरार रहकर कानून की अवहेलना करेंगे, उनके विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी । गुना पुलिस का विशेष अभियान भविष्य में भी इसी दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता के साथ संचालित होता रहेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.