Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग किशोरी दस्तयाब कर परिजनों से मिलाई

 *नाबालिगों की दस्तयाबी हेतु गुना पुलिस की सतत् कार्यवाही*


फतेहगढ़ थाना पुलिस ने अपहृत नाबालिग किशोरी दस्तयाब कर परिजनों से मिलाई



                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेनशील एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-किशोरीओं की खोजबीन हेतु संवेदनशीलता के साथ कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से अपहृत एक नाबालिग किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है ।   


               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 08 जुलाई 2026 को फतेहगढ़ पर एक महिला द्वारा अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पोती के दिनांक 04-05 जुलाई 2026 की रात्रि से लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 148/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर किशोरी की तलाश प्रारंभ की गई ।


               थाना क्षेत्र से नाबालिग किशोरी के अपहरण की घटना को फतेहगढ थाना पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए किशोरी की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए सभी संभावित जगहों पर किशोरी को खोजने के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरुप गत दिनांक 14 जुलाई 2026 को किशोरी के संबंध में जानकारी मिलने पर फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अपहृत नाबालिग किशोरी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्‍याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्‍याण समिति अध्‍यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।


              फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक विकास राठौर, एवं साईबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.