Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने बलवा, तोडफोड एवं मारपीट के गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी किया गिरफ्तार

 *अपराध एवं अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा*


फतेहगढ़ थाना पुलिस ने बलवा, तोडफोड एवं मारपीट के गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी किया गिरफ्तार



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले में अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । विशेष रूप से हिंसक एवं गंभीर अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां सुनिश्चित की जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत ग्राम टकोदिया में बलवा, तोडफोड एवं मारपीट के गंभीर प्रकरण में फरार आरोपी  गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया हैं ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 30 जून 2026 को राजस्थान के जिला बारां अंतर्गत थाना बापचा क्षेत्र के ग्राम छतरपुरा निवासी शिवचरण गुर्जर, कजोड गुर्जर, धनराज गुर्जर, विजय सिंह गुर्जर एवं अनिल गुर्जर के द्वारा एकराय होकर लाठी, फर्सों से फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम टकोदिया निवासी लक्ष्मीनारायण धाकड के घर घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता की गई एवं घर में रखी बोलेरो कार, मोटर साइकिल, पंखा, कूलर आदि सामान कर तोडफोड की गई थी । इसके साथ ही गांव के ही आनंद प्रकाश धाकड के घर में घुसकर भी उसके साथ मारपीट की गई थी । इस घटना पर से आरोपीगणों के विरुद्ध फतेहगढ थाने में अप.क्र. 141/26 धारा 333, 119(2), 192(3), 190, 324(4), 115(2), 296(बी), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई ।


               फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा प्रकरण के आरोपियों की तलाश हेतु अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ किया साथ ही विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु सघन दबिशें दी जा रही हैं । जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को फरार एक आरोपी के संबंध में मुखबिर की सटीक सूचना पर फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार आरोपी शिवचरण उर्फ शिब्बू पुत्र दौलतराम गुर्जर उम्र 38 साल निवासी ग्राम छतरपुरा थाना बापचा जिला बांरा राजस्थान को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है । प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाश जारी है ।


               गौरतलब है कि आरोपी शिवचरण गुर्जर आपराधिक प्रवृत्ति का होकर अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त रहता है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होना पाया गया है ।


               फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक विकास राठौर, एवं साईबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.