Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्‍ट के एक प्रकरण में नशा तस्कर को स्मैक उपलब्ध करने वाला फरार आरोपी किया गिरफ्तार

 *अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त माफियाओं पर गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*


फतेहगढ़ थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्‍ट के एक प्रकरण में नशा तस्कर को स्मैक उपलब्ध करने वाला फरार आरोपी किया गिरफ्तार


*आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने प्रकरण में जारी स्थाई वारंट में भी पुलिस को थी तलाश*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, तस्‍करों आदि के विरूद्ध एक अभियान के रुप में सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्‍ठाना के पर्यवेक्षण में जिले के फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में तस्‍कर को स्मैक उपलब्‍ध कराने वाले फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 18 जून 2026 को फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा नशा तस्कर बालकिशन मीना निवासी ग्राम निवेरी को मोटर सायिकल पर स्मैक तस्करी करते हुए गिरफ्तार कर जिससे 15 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती 1.50 लाख रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती 70 हजार रुपये सहित कुल लगभग 2.20 लाख रुपये का मसरुका जप्त किया गया था । पूछताछ पर आरोपी बालकिशन मीना ने उक्त स्मैक अपने छोटे भाई मदनमोहन मीना निवासी ग्राम निवेरी से लेकर आना बताए जाने पर पुलिस ने प्रकरण में धारा 29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा कर स्मैक उपलब्ध कराने वाले मदनमोहन मीना को भी आरोपी शुमार करते हुए दोंनो आरोपियों बालकिशन मीना एवं मदनमोहन मीना के विरूद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 130/26 धारा 8/21, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विववेचना में लिया गया था ।


               फतेहगढ़ थाना पुलिस ने प्रकरण के फरार आरोपी मदनमोहन मीना की सघनता से तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 15 जुलाई 2026 को फरार आरोपी के संबंध में मुखिबर से प्राप्त सूचना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी मदनमोहन पुत्र कन्हैयालाल मीना उम्र 38 साल निवासी ग्राम निवेरी थाना फतेहगढ, जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।


               गौरतलब  है कि आरोपी मदनमोहन मीना अवैध मादक पदार्थों, अवैध शराब आदि गतिविधियों में संलिप्त रहता है, जो गुना, शिवपुरी आदि सीमावर्ती जिलों में स्मैक, अवैध शराब की सप्लाई करता है । आरोपी के पूर्व आपराधिक इतिहास की जांच करने पर उसके विरूद्ध पूर्व से भी एनडीपीएस एक्ट एवं आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज पाए गए हैं । आरोपी के विरुद्ध फतेहगढ थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के अपराध क्रमांक 183/19 में आरोपी के न्यायालीय कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय विशेष न्यायालय गुना से न्यायालीयन प्रकरण क्रमांक 36/19 में स्थाई वारंट जारी हुआ था, जिसमें भी पुलिस को आरोपी मदनमोहन मीना की लंबे समय से तलाश थी । उक्त वारंट में पुलिस द्वारा आरोपी मदनमोहन मीना की गिरफ्तारी की कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में उसे जेल भेज दिया है ।               


                 फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि नरेश शर्मा, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फाल्के, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक दीपक शर्मा, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक धीरेन्द्र बघेल, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक विकास राठौर, एवं साईबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.