Type Here to Get Search Results !

नशीली टेबलेट एवं अवैध गांजा बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल

 नशीली टेबलेट एवं अवैध गांजा बिक्री करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


बिलासपुर - मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर घेराबंदी कर नशीली टेबलेट एवं अवैध गांजा बिक्री करने के आरोपी को थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                               इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुये सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक देवेश सिंह राठौर ने अरविन्द तिवारी को बताया उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध प्रभावी एवं सतत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार सूचना संकलित कर कार्यवाही की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अरपा नदी किनारे पचरी घाट क्षेत्र में नशीली टेबलेट एवं गांजा का अवैध रूप से विक्रय कर रहा है। सूचना के आधार पर आज थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर आरोपी देवेन्द्र इंगले को मौके से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 139 नग NITRAZEPAM एवं NITROSUN नशीली टेबलेट , 800 ग्राम गांजा , बिक्री की 1,000 रूपये नगद राशि तथा घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी -10/3568 जप्त की गई।आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 446/2026 पंजीबद्ध कर धारा 21(B), 22(B) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुये थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। प्रकरण में एण्ड-टू-एण्ड विवेचना करते हुये नशीले पदार्थों के स्रोत , आपूर्ति श्रृंखला एवं अन्य संलिप्त आरोपियों की पहचान की जा रही है। साथ ही फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन कर अवैध कारोबार से अर्जित संपत्ति एवं आर्थिक लेन-देन की भी जांच की जा रही है। बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबारियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।


गिरफ्तार आरोपी -


देवेन्द्र इंगले पिता दीपक इंगले उम्र 23 वर्ष निवासी - पचरीघाट , जूना बिलासपुर , थाना - सिटी कोतवाली , जिला - बिलासपुर (छत्तीसगढ़)।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.