Type Here to Get Search Results !

अखिल विश्व गायत्री परिवार ने ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ के साथ नशा मुक्ति रेली व किया वृक्षारोपण

 अखिल विश्व गायत्री परिवार ने ग्रह ग्रह गायत्री यज्ञ के साथ नशा मुक्ति रेली व किया वृक्षारोपण



राघोगढ़। अखिल विश्व गायत्री परिवार इकाई राघोगढ़ के तत्वावधान में ग्राम उदयपुरी में "गृह-गृह गायत्री यज्ञ" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मंगल सेवा समिति ने भी सहयोग किया और अपनी नवांकुर नर्सरी से 16 पौधे निशुल्क वितरित किए। इसी दौरान नशा मुक्ति रैली में भी संस्था की सक्रिय सहभागिता रही।

यह जानकारी संस्था सचिव सुरेश केवट ने दी।

कार्यक्रम में गायत्री परिवार राघोगढ़ इकाई के प्रमुख ट्रस्टी श्री सुधीर कुमार शर्मा  ने नशा मुक्ति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया।

इस अवसर पर महेश कुमार शर्मा और गायत्री परिवार राघोगढ़ तहसील समन्वयक समिति के अध्यक्ष श्री राम बाबू धाकड़ ने बताया कि ग्राम उदयपुरी में 16 घरों में गृह-गृह गायत्री यज्ञ करवाया गया। यज्ञ के साथ ही लोगों को बुरी आदतों को छोड़ने और नशा मुक्त जीवन जीने का संकल्प भी कराया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और परिवारों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के साथ भारतीय संस्कृति के अनरुप आध्यात्मिक चेतना बढ़ाना रहा। गांव के शिवालय परिसर में सांकेतिक पौधारोपण भी किया इस अवसर पर परिव्राजक श्री गिरधारी लाल , रामबाबू धाकड़, लीलाबाई धाकड़, संजय शर्मा, भगत सिंह धाकड़ ,राजेंद्र शर्मा, मुकेश राय, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण की अनुपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.