Type Here to Get Search Results !

डाक विभाग को निजीकरण से बचाने कर्मचारियों का शोषण रोकने के लिए भारतीय डाक कर्मचारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन 20 जुलाई से

 डाक विभाग को निजीकरण से बचाने कर्मचारियों का शोषण रोकने के लिए भारतीय डाक कर्मचारी संघ का चरणबद्ध आंदोलन 20 जुलाई से

    *20,से 27 जुलाई तक काली पट्टी बांध कर विरोध जताया जाएगा।*

  *28 जुलाई को लंच के समय संभागीय कार्यालय पर                   प्रदर्शन*

 *5 अगस्त को 1 दिन की सांकेतिक हड़ताल*

*18 अगस्त से अनिश्चित कालीन हड़ताल*



गुना। भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप सी के संभागीय अध्यक्ष  सचेंद्र तिवारी ने बताया कि डाक विभाग की अस्मिता की रक्षा और डाक कर्मचारियों के  अधिकारों के लिए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध आंदोलन भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ द्वारा 5 जून 2026 को डाक विभाग के सचिव को आंदोलन की सूचना दिल्ली में  दे दी गई हैं। डाक विभाग को बर्बादी से बचने और विदेशी कंपनी "मैकेंजी"  के इशारे पर किए जा रहे निजीकरण के प्रयासों का पुरजोर विरोध करने, तथा टारगेट के नाम पर डाक कर्मियों पर बनाए जा रहे अनुचित मानसिक दबाव के खिलाफ भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ लामबंद हो चुका है। गुना संभाग में इस चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने के लिए एक मीटिंग का आयोजन किया गया।  वक्ताओं ने विभाग द्वारा टारगेट के नाम पर  कर्मचारियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण रोकने की मांग पुरजोर तरीके से रखी। चरणबद्ध आंदोलन की प्रमुख मांगे हैं। रिक्त पदों को शीघ्र भरना, निजीकरण की ओर बढ़ते कदमों को रोकना, टारगेट के नाम पर कर्मचारियों का शोषण बंद हो, रेल डाक सेवा की शीघ्र बहाली, भ्रष्टाचार पर रोक, कैडर रिस्ट्रक्चरिंग व विकेंद्रीकरण पर रोक, पुरानी डाक वितरण प्रणाली की बहाली, राष्ट्रीय श्रम दिवस की घोषणा आदि प्रमुख  मांगे हैं

 भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ द्वारा जो चरणबद्ध आंदोलन की रूपरेखा बनाई गई है उसे  सफल बनाने के लिए गुना ग्रुप सी के संभागीय सचिव केके भार्गव, ख़जांची गजेंद्र टांडेल, आलोक कटिहार, रमेश साहू अर्पित श्रीवास्तव, राकेश कुमार,आदर्श रघुवंशी पोस्टमैन के संभागीय अध्यक्ष अभिषेक दुबे,सचिव अजय साहू, कोषाध्यक्ष सुधीर वर्मा, ग्रामीण डाक सेवक के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा , सचिव रवि राव पाटिल कोषाध्यक्ष मोहन बंजारा, अमित राठौर, अशोकनगर के सचिव भूपेंद्र रघुवंशी, हरिओम करेले,  चेतन सोनकर आदि डाक कर्मचारियों ने समस्त डाक कर्मचारियों से इस चरणबद्ध आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.