Type Here to Get Search Results !

मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में चांचौड़ा थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही

 मोटरसाइकिल चोरी के प्रकरण में चांचौड़ा थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही


*प्रकरण में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक मोटर साइकिल बरामद*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्यवाही निरंतर जारी हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण तथा चांचौड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी और उनकी टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी के एक प्रकरण में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है ।


               गौरतलब है कि दिनांक 20 दिसंबर 2025 को फरियादी संजू पुत्र गजराज सिंह मीना निवासी ग्राम अजगरी थाना चांचौडा के द्वारा चांचौड़ा थाने पर अपनी हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल क्रमांक MP08 MQ 9651 के बीनागंज चौकी क्षेत्र से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से चांचौड़ा थाने में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अप.क्र. 447/25 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।


               मोटर सायकिल चोरी के उपरोक्‍त प्रकरण में बीनागंज चौकी पुलिस द्वारा तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुए दिनांक 23 दिसंबर 2025 को ही प्रकरण में दो आरोपी राहुल भील एवं दयाराम  भील को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 06 मोटर साइकिलें बरामद की गई थी । जांच के दौरान इनका मोटर सायकिल चोरी का एक गिरोह होकर जिसमें अन्य आरोपियों की संलिप्तता पाई गई थी, जिन्हे पुलिस द्वारा चिन्हित कर उनकी लगातार तलाश की जा रही थी, जिनकी तलाश के क्रम में गत दिनांक 20 जुलाई 2026 को फरार एक औऱ आरोपी सूरज पुत्र ब़ृजमोहन उर्फ बृजनारायण भील उम्र 23 साल निवासी कुंभराज को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक एचएफ डीलक्स मोटर साइकिल बरामद की गई है । प्रकरण में दो आरोपी और फरार हैं, जिनकी पुलिस द्वारा सरगर्मी से तलाश की जा रही है ।                


               गुना पुलिस का उद्देश्य जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करते हुए अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करना है । गुना पुलिस की ओर से जिले में आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियानों को निरंतर जारी रखा जाएगा ।


               चांचौडा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा के नेतृत्व में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नीरज लोधी, प्रधान आरक्षक सुनील रघुवंशी, आरक्षक शिवप्रताप, आरक्षक मोनू करारे एवं आरक्षक अभिषेक शर्मा की सराहनीय भूमिका रही है  ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.