दुष्कर्म के मामले में केंट थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, आरोपी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत एक युवती से दुष्कर्म के गंभीर मामले में तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 09 जून 2026 को 25 वर्षीय एक युवती द्वारा कैंट थाने में आरोपी विशाल रघुवंशी निवासी दुर्गा कालोनी अशोकनगर के विरूद्ध शादी का झांसा देकर लिव इन में रखने एवं बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने आरोपी विशाल रघुवंशी के विरुद्ध केंट थाने में अपराध क्रमांक 431/26 धारा 69, 351(3) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए केंट थाना पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई और इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन दविशें दी गईं । इसमें पुलिस के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप गत दिनांक 20 जुलाई 2026 को आरोपी के संबंध में मिली जानकारी के आधार पर केंट थाना पुलिस द्वारा विधिवत कार्यवाही कीते हुए दुष्कर्म के फरार आरोपी विशाल उर्फ नरेन्द्र पुत्र किशन कुमार रघुवंशी उम्र 30 साल निवासी ग्राम बमुरिया तरावली हाल दुर्गा कालोनी अशोकनगर को गिरफ्तार कर लिया गया एवं नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, प्रधान आरक्षक जितेंद्र सिंह, आरक्षक मनोज रघुवंशी एवं आरक्षक शुभम रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
