गुना कोतवाली पुलिस ने चैक वाउंस के एक प्रकरण में फरार वारंटी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा चैक बाउंस के एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
गौरतलब है कि माननीय न्यायालय गुना में चेक बाउंस से संबंधित प्रकरण क्रमांक 148/24 धारा 138 एन.आई. एक्ट में राजेन्द्र अहिरवार निवासी पुरानी छावनी गुना के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर प्रकरण में उसकी गिरफ्तारी हेतु माननीय न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट जारी किया गया, जो तामीली हेतु गुना कोतवाली में प्राप्त हुआ था ।
उपरोक्त प्रकरण में पुलिस द्वारा वारंटी राजेन्द्र अहिरवार की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 21 जुलाई 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी राजेन्द्र पुत्र माधौलाल अहिरवार निवासी पुरानी छावनी, गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक दिलीप सेन एवं आरक्षक रतन सिंह की विशेष भूमिका रही है ।
