Type Here to Get Search Results !

आरोन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्री मदन मोहन सरकार मंदिर में आचार्य पंडित परशुराम शर्मा का सॉल श्रीफल फूलमालाओं से किया सम्मान गुरु ने दिया अपने भक्तों को आशीर्वाद

 आरोन में गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर श्री मदन मोहन सरकार मंदिर में आचार्य पंडित परशुराम शर्मा का सॉल श्रीफल फूलमालाओं से किया सम्मान गुरु ने दिया अपने भक्तों को आशीर्वाद




आरोन- गुरु पूर्णिमा महोत्सव के शुभ अवसर पर श्री मदन मोहन सरकार मंदिर धाम पर गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर आचार्य पंडित परशुराम शर्मा  से गुना अशोकनगर शिवपुरी विदिशा भोपाल और राजगढ़ जिले से गुरु भक्त आशीर्वाद लेने के लिए श्री मदन मोहन सरकार मंदिर धाम पर पहुंचे और  मंदिर  के संस्थापक एवं निर्माता स्वर्गीय पंडित आचार्य पुरुषोत्तम शर्मा के चित्र पर मल्यार्पण कर पूजा अर्चना की पश्चात अपने गुरु  पंडित परशुराम शर्मा के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया ।प्राचीन परंपरा अनुसार गुरु पूर्णिमा महोत्सव कै अवसर पर आचार्य पंडित परशुराम शर्मा का गुरु भक्तों द्वारा सlल श्री फल और साफा बांधकर फूलमालाओं से सम्मान किया, इसके उ परांत अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भगवान श्री मदन मोहन सरकार मंदिर धाम परिसर में भोजन प्रसादी वितरण का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। इस मंदिर के संचालक समाजसेवी सत्यनारायण शर्मा ,और उनके अनुज  श्री देवेंद्र शर्मा,धर्मेंद्र शर्मा ने गुरु पूर्णिमा महोत्सव पर समस्त भक्तों को बधाइयां एवं शुभकामनाए देते हुए गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.