Type Here to Get Search Results !

प्रदेश में सर्वाधिक री-ईकेवाईसी कर गुना जिला अग्रणी

 प्रदेश में सर्वाधिक री-ईकेवाईसी कर गुना जिला अग्रणी



गुना 


सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा स्मार्ट पीडीएस के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों की री-ईकेवाईसी कराने के निर्देश दिए गए हैं। इस अभियान के तहत गुना जिले ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए प्रदेश में सर्वाधिक री-ईकेवाईसी का कार्य पूर्ण किया है।


जिले में कुल 2,22,811 उपभोक्ताओं के विरुद्ध अब तक 1,12,811 उपभोक्ताओं की री-ईकेवाईसी की जा चुकी है, जो कुल लक्ष्य का 50.74 प्रतिशत है। यह उपलब्धि प्रदेश में सर्वाधिक है, जिससे गुना जिला री-ईकेवाईसी अभियान में अग्रणी बना हुआ है।


जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग द्वारा शेष हितग्राहियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी निकटतम उचित मूल्य दुकान पर पहुंचकर परिवार के सभी सदस्यों की री-ईकेवाईसी शीघ्र पूर्ण कराएं। हितग्राही स्वयं भी मोबाइल एप के माध्यम से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।


खाद्य विभाग ने बताया है कि शासन के निर्देशानुसार यह कार्य माह जुलाई 2026 के भीतर पूर्ण किया जाना आवश्यक है। निर्धारित समय सीमा में री-ईकेवाईसी नहीं होने की स्थिति में पात्र हितग्राहियों को राशन प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है। अतः सभी उपभोक्ताओं से समय रहते री-ईकेवाईसी कराने की अपील की गई है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.