Type Here to Get Search Results !

31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा

 31 जुलाई तक कराएं खरीफ फसलों का प्रधानमंत्री फसल बीमा


गुना 

उपसंचालक कृषि ने बताया कि खरीफ वर्ष 2026 के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत पटवारी हल्का, तहसील एवं जिला स्तर पर अधिसूचित फसलों एवं बीमा इकाइयों का राष्ट्रीय फसल बीमा पोर्टल (NCIP) पर डिजिटलीकरण किया जा रहा है। पोर्टल पर दर्ज अधिसूचित फसलों के आधार पर कृषकों का फसल बीमा एवं प्रीमियम नामांकन की प्रक्रिया संचालित की जा रही है।

जिले के कृषक अपनी खरीफ मौसम की अधिसूचित फसलों का बीमा 31 जुलाई 2026 तक किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक, निजी बैंक अथवा कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) के माध्यम से करा सकते हैं।

उपसंचालक कृषि ने जिले के सभी पात्र कृषकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर अपनी फसलों का बीमा कराकर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.