Type Here to Get Search Results !

आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय परिवर्तन

 आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय परिवर्तन



गुना 


जिले में मौसम सामान्य होने एवं हीट वेव का प्रकोप समाप्त होने के बाद आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय पुनः पूर्व निर्धारित कर दिया गया है।


माह अप्रैल 2026 में अत्यधिक गर्मी एवं हीट वेव के कारण आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन समय अस्थायी रूप से प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक किया गया था। अब वर्तमान में मौसम सामान्य होने के कारण उक्त व्यवस्था समाप्त कर दी गई है।


जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास, गुना श्री दिनेश चंदेल द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्र अब पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक संचालित होंगे। संबंधित अधिकारियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि वे संशोधित समय-सारणी का पालन सुनिश्चित करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.