Raghogarh - पेंशनर संघ राघौगढ़ द्वारा मासिक बैठक आयोजित की गई बैठक संघ के मार्गदर्शक डॉ जे एल द्विवेदी जगदीश प्रकाश भार्गव की उपस्थिति में एवं कार्यकारी अध्यक्ष बालमुकुंद वास्त्री की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई
संघ के जिन पदाधिकारी गण एवं सदस्यगण का जन्मदिन था उनमें सर्व राधेश्याम शर्मा मोतीलाल बुनकर गोपाल सिंह राजपूत बृजनारायण कश्यप रामचरण माली सुरेंद्र श्रीमाल रामनारायण वर्मा संघ के सहसचिव जयप्रकाश शिवहरे संघ के कार्यालय सचिव महेश वर्मा आदि का जन्मदिन पुष्पहार पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया
इस अवसर पर संस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए बैठक सौहाद्र पूर्ण आयोजित हुई संघ के उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार वास्त्री रमेश चंद बास्त्री रमेशचंद सैनी कोषाध्यक्ष उपस्थित रहे ।सचिव अब्दुल सफी ने आभार व्यक्त किया।


