Type Here to Get Search Results !

सेफ क्लिक 2.0" अभियान के 11वें दिवस पर गुना पुलिस की साइबर जागरूकता मुहिम तेज

 "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के 11वें दिवस पर गुना पुलिस की साइबर जागरूकता मुहिम तेज


*विभिन्न शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर आयोजित हुए जन-जागरूकता कार्यक्रम*



               मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित राज्य स्तरीय विशेष साइबर जागरूकता अभियान "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के 11वें दिवस गुना पुलिस द्वारा जिलेभर में व्यापक जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया । यह अभियान पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन में सतत रूप से संचालित किया जा रहा है ।


               अभियान के दौरान आज थाना म्याना, बमोरी, कुंभराज, सिरसी, जामनेर सहित जिले के अन्य सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए । कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट, ओटीपी फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया हैकिंग, साइबर ब्लैकमेलिंग एवं अन्य साइबर अपराधों के तौर-तरीकों से अवगत कराते हुए उनसे बचाव के प्रभावी उपायों की जानकारी दी गई ।


               पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी या संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि की स्थिति में बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते आवश्यक कार्यवाही कर आर्थिक नुकसान को रोका जा सके ।


               गुना पुलिस द्वारा "सेफ क्लिक 2.0" अभियान के अंतर्गत आगामी दिनों में भी जिलेभर में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम, संवाद, कार्यशालाएं एवं अन्य गतिविधियां आयोजित कर नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने के प्रयास निरंतर जारी रखे जाएंगे ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.