Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस की महत्पूर्ण उपलब्धि, एक ही दिन में 19 वारंटी किये गिरफ्तार

 *फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान*


 केंट थाना पुलिस की महत्पूर्ण उपलब्धि, एक ही दिन में 19 वारंटी किये गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों एवं न्यायालयों से जारी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए जिलेभर में लगातार विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है । अभियान के तहत न्यायालयीन आदेशों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से लगातार सख्त एवं सुनियोजित कार्यवाहियां की जा रही हैं ।


               इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा द्वारा महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए एक ही दिन में कुल 19 वारंटों की तामीली सुनिश्चित की है ।


              केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार और उनकी टीम द्वारा विभिन्न न्यायालयों से जारी स्थाई, गिरफ्तारी वारंटों की तामीली हेतु निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं है, इसी तहत गत दिनांक 03 जुलाई को केंट थाना पुलिस द्वारा वारंटी धरपकड़ अभियान संचालित किया गया, जिसके तहत मुखबिर की अलग-अलग सूचनाओं पर प्रभावी कार्यवाहियां करते हुए विभिन्न प्रकरणों में जारी 14 स्थाई वारंटों में लंबे समय से फरार चल रहे 11 वारंटी 1-विल्ला उर्फ अमन पुत्र रामचरण सहिरया निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना, 2-आकाश पुत्र रामचरण सहिरया निवासी श्रीराम कॉलोनी गुना, 3-अब्दुल कयूम निवासी गोकुल सिंह का चक गुना, 4-प्रमोद पुत्र सुखलाल यादव निवासी घोसीपुरा गुना, 5-रामवीर पुत्र लालाराम पारदी निवासी ग्राम खेजरा चक (03 वारंट), 6-कैलाश पुत्र लालाराम लोधा निवासी कुशमौदा गुना, 7-गोलू उर्फ गुलशन पुत्र रामसिंह निवासी नानाखेड़ी गुना, 8-शिशुपाल पुत्र नन्नूलाल यादव निवासी कंचनपुरा ग्राम विनायकखेड़ी, 9-शुभम पुत्र गजराज सिंह सगर निवासी बांसखेड़ी गुना, 10-घनश्याम पुत्र बाबूलाल सहिरया निवासी मातापुरा केंट गुना एवं 11-जीवा पुत्र रवि पारदी निवासी ग्राम छोटी कनारी थाना धरनावदा तथा 06 गिरफ्तारी वारंटी 1-इरफान उर्फ डब्बू पुत्र ईशान खांन निवासी पुरानी छावनी गुना, 2-अरविन्द पुत्र नीरज पाल निवासी शढ़ौरा जिला अशोकनगर, 3-कल्लू पुत्र घासी शाह निवासी ग्राम करोद, 4-मुराद पुत्र कल्लू शाह निवासी ग्राम करोद, 5-मुस्ताक पुत्र कल्लू शाह निवासी ग्राम करोद एवं 6-शहादत पुत्र कल्लू शाह निवासी ग्राम करोद को गिरफ्तार कर, इस प्रकार कुल 19 वारंट तामील कराए गए ।  


              केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही से न केवल न्यायालयीन आदेशों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हुआ, बल्कि फरार आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान को भी महत्वपूर्ण सफलता मिली तथा आगे भी न्यायालयों से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने के लिए इसी प्रकार सख्त कार्यवाही की जाती रहेगी ।


               गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि न्यायालयीन आदेशों का सम्मान करें तथा किसी भी प्रकरण में न्यायिक प्रक्रिया से बचने का प्रयास न करें । न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली एवं फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुना पुलिस का विशेष अभियान आगे भी पूरी दृढ़ता एवं प्रभावशीलता के साथ निरंतर जारी रहेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.