Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस ने शातिर पारदी बदमाश अवैध कच्ची शराब सहित किया गिरफ्तार

 *पारदी बदमाशों की गतिविधियों पर गुना पुलिस की सतत निगरानी*


केंट थाना पुलिस ने शातिर पारदी बदमाश अवैध कच्ची शराब सहित किया गिरफ्तार


*आरोपी के विरूद्ध जारी तीन स्थाई वारंटों में भी पुलिस को थी आरोपी की तलाश*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवदेनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, कारोबारियों, तस्‍करों आदि सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए अवैध कच्‍ची शराब के साथ एक शातिर पारदी बदमाश गिरफ्तार किया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 03 जुलाई 2026 की शाम केंट थाना पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि खेजरा रोड़ पर नर्सरी के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बड़ी बड़ी दो कैनों में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने की फिराक में खड़ा हुआ । थाना क्षेत्र अवैध शराब बिक्रय की सूचना को गंभीरता से लेकर केंट थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा तत्काल खेजरा रोड़ पर मुखबिर की बताई जगह पर पुहंचकर देखा तो वहां केंनो के साथ संदिग्ध व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसे पुलिस ने भागने का अवसर न देते हुए घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, पूछताछ में उसने अपना नाम रामवीर पुत्र लालाराम पारदी उम्र 23 साल निवासी ग्राम खेजरा थाना धरनावदा हाल हड्डीमील गुना का बताया एवं उसके कब्जे से बरामद केनों को चैक करने पर उनमें हाथ भट्टी की बनी कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब भरी हुई पाई गई, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी रामवीर पारदी को गिरफ्तार किया एवं उसके विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 522/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया ।


               अवैध शराब के साथ गिरफ्तार शुदा आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच करने पर उसके विरूद्ध धरनावदा थाने में दर्ज चोरी के तीन अपराधों अप.क्र. 456/18, 432/18 एवं 501/18 में माननीय न्यायालय से तीन स्थाई वारंट जारी होना पाए गए, जिनमें पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी की विधिवत कार्यवाही की गई ।    


               केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि मिट्टूलाल बिसोरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप कुशवाह एवं आरक्षक जितेन्द्र वर्मा की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.