Type Here to Get Search Results !

युवक के आत्महत्या मामले में केंट थाना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

 युवक के आत्महत्या मामले में केंट थाना पुलिस की सक्रिय कार्यवाही


*आत्‍महत्‍या लिए दुष्प्रेरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



            गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिला संबंधी अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इन मामलों में सतत प्रभावी और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए थानांतर्गत मई माह में अशोकनगर के एक युवक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले में दुष्‍प्रेरण के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 03 मई 2026 को केंट थानांतर्गत सकतपुर क्षेत्र में नीम के एक पेड़ पर राहुल पुत्र बलवीर पाल उम्र 25 साल निवासी कबीरा रोड़ पूजा कॉलोनी अशोकनगर का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ बरामद हुआ था । जिस पर से केंट थाने में मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई । मर्ग जांच में पाया गया कि दिनांक 02 मई 2026 की रात में मृतक अशोकनगर से एक शादी कार्यक्रम में सकतपुर आया था, इस दौरान जगदीश पाल निवासी अशोकनगर से मृतक राहुल का विवाद हुआ, जिसमें जगदीश द्वारा राहुल को जान से मारने की धमकी दी गई एवं फांसी से पहले मृतक द्वारा इस आशय का एक ऑडियो मैसेज भी अपनी पत्नि के मोबाईल पर भेजा गया था । इससे इस बात की पुष्टि हुई कि मृतक राहुल प्रजापति ने जगदीश पाल की धमकी से आहत होकर आत्‍म हत्‍या की गई । प्रकरण की संपूर्ण जांच उपरांत दिनांक 25 मई 2026 को आरोपी जगदीश पाल के विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 388/26 धारा 108 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश शुरू की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से जानकारी मिलने पर केंट थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए करण में फरार आरोपी जगदीश पुत्र अशोक पाल उम्र 40 साल निवासी कबीरा रोड़ अशोकनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


               केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि गिर्राज जाटव, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक जितेन्द्र वर्मा, आरक्षक नीतेश पटेल एवं आरक्षक विकाश राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.