बमोरी थाना पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टे के संगठित गिरोह का एक और सदस्य विधिवत किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जिले में विभिन्न अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों के पालन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि पर निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े और संगठित गिरोह के एक और फरार सदस्य की विधिवत गिरफ्तारी की काय्रवाही की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 03 अप्रैल 2026 की रात्रि में बमौरी थाना पुलिस द्वारा ऑनलाईन सट्टा खिलाने की सूचना पर बागेरी रोड पेट्रोलपंप के पास से मोहसिन अली एवं सईद अली निवासीगण बमोरी को ऑनलाईल सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार कर क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े और संगठित गिरोह का पर्दाफास किया गया था । पुलिस द्वारा गिरोह में शामिल कुल 11 सदस्यों के विरुद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 68/26 धारा 4(a) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई थी । प्रकरण में बमौरी थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए दिनांक 05 अप्रैल 2026 को दो और सदस्य आरोपी मनीष किरार निवासी ग्राम बिदाखेडी एवं साकिर शाह निवासी बमोरी को गिरफ्तार कर लिया गया था ।
प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की बमोरी थाना पुलिस द्वारा निरंतर तलाश की जा रही है । जिनकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को फरार एक और सदस्य आरोपी प्रदीप सिंह पुत्र मोहन सिंह ठाकुर उम्र 42 साल निवासी जूनी इंदौर की गिरफ्तारी की विधिवत कार्यावही की गई ।
बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक मनोज धाकड़ एवं आरक्षक गुलाब सिंह की सराहनीय भूमिका रही है ।
