नेहरू पार्क से अशोकनगर सड़क मार्ग के किनारे नाली निर्माण कराए जाने के लिए नापा अध्यक्ष श्रीमती अरुणा जैन से की मांग
आरोन
नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अरुणा शैलेश जैन एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या राजीव रघुवंशी विधायक प्रतिनिधि मंटूलाल जैन से आरोन वासियों ने नेहरू पार्क से अशोकनगर सड़क मार्ग के किनारे बनी वर्धमान कंपलेक्स के सामने नाली निर्माण कराए जाने की एक बार फिर से नगर परिषद से गौहर लगाई है लंबे समय से दुकानदारों द्वारा नाली निर्माण कराई जाने के संबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश सोनी एवं अनुविभागीय अधिकारी को आवेदन के माध्यम से नाली निर्माण कराने के लिए अवगत कराया गया है लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही बरतने के कारण बारिश का पानी दुकानों में घुस जाता है और दुकानदारों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है .स्थानीय नागरिक न नेहरू पार्क से वर्धमान कंपलेक्स और अशोकनगर सड़क मार्ग के किनारे नाली निर्माण कराई जाने की नगर परिषद से मांग कि है
