नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के मामले में कुंभराज थाना पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही
*अपहृत नाबालिग बालिका को राजस्थान के फलौदी जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर, अपहरण एवं दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सहित सह आरोपी गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों पर घटित अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेकर इनमें त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के प्रकरण में सक्रियता से कार्यवाही करते हुए अपहृता को राजस्थान के फलौदी जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर, उसके अपहरण और दुष्कर्म के मुख्य आरोपी सहित सह आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05 मई 2026 को कुंभराज थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 05 मई 2026 को ही बालिका की मां की ओर से कुंभराज थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 67/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई । इसमें पुलिस के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप बालिका के राजस्थान के फलौदी जिले में होने की जानकारी मिलने पर कुंभराज थाने से पुलिस की एक टीम जिला फलौदी पहुंची और जहां पर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के आधार प्रभावी कार्यवाही करते हुए गत दिनांक 28 जुलाई 2026 को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर गुना लेकर आए ।
दस्तयाबी के पश्चात पीड़िता ने अपने बयान में अभिषेक अहिरवार निवासी कुंभराज द्वारा उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाना और इस काम में उसके भाई रिंकू अहिरवार ने साथ बताया एवं इसके साथ ही अभिषेक अहिरवार द्वारा उसके साथ गलत काम करना बताया । इसके बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक अहिरवार एवं रिंकू अहिरवार के विरुद्ध प्रकरण में धारा 64(2)(एम), 249 बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट का इजाफा कर आरोपीगणों की तलाश की गई जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 29 जुलाई 2026 को प्रकरण के मुख्य आरोपी अभिषेक पुत्र रामचरण अहिरवार एवं सह आरोपी रिंकू पुत्र रामचरण अहिरवार निवासीगण साहू मोहल्ला कुंभराज को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में उन्हें जेल भेज दिया है ।
कुंभराज थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज कुशवाह, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक सलीम खान, प्रधान आरक्षक जालम डावर, आरक्षक अवनीश जाट, आरक्षक दिलीप धाकड, आरक्षक दिलीप साहू, महिला आरक्षक पिंकी सोलंकी, आरक्षक माखन चौधरी(थाना बमोरी) एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष योगदान रहा है ।
