Type Here to Get Search Results !

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्‍मानित

 कलेक्‍टर श्री कन्‍याल ने उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया सम्‍मानित


गुना 

कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के नवाचार के तहत उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्‍मानित किया गया। आज कलेक्‍ट्रेट सभागार में कलेक्‍टर कार्यालय गुना के स्‍टेनो श्री भूपेन्‍द्र साहू, माफी शाखा के श्री शुभम सेन, भृत्‍य श्री ओंकार सिंह नरवरिया को शासकीय कार्यो में उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका सम्‍मान किया। इस अवसर पर अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे सहित अन्‍य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

उल्‍लेखनीय हैं कि प्रति माह उत्‍कृष्‍ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्‍मानित करने का नवाचार कलेक्‍टर द्वारा आरंभ किया गया है। उन्‍होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर जिले को प्रदेश व देश स्तर पर अग्रणी बनाने का प्रयास करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.