Type Here to Get Search Results !

संप्रेक्षण गृह गुना में आयोजित हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण

 संप्रेक्षण गृह गुना में आयोजित हुआ आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण



गुना, 


संप्रेक्षण गृह गुना में जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं अधीक्षक श्री दिनेश कुमार चंदेल के मार्गदर्शन में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य संस्था में निवासरत विधि विवादित बालकों एवं स्टाफ को आपदा की स्थिति में सुरक्षित रहने तथा त्वरित बचाव उपायों की जानकारी प्रदान करना था।


कार्यक्रम के दौरान होमगार्ड विभाग की एसडीआरएफ टीम द्वारा प्रतिभागियों को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, जल में डूबने की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्यों तथा विभिन्न प्रकार के अग्निशमन यंत्रों के प्रभावी उपयोग संबंधी व्यावहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिया गया। टीम ने आपातकालीन परिस्थितियों में सतर्कता, प्राथमिक प्रतिक्रिया तथा सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की।


प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने अग्निशमन उपकरणों के उपयोग का प्रत्यक्ष प्रदर्शन देखा तथा आपदा के समय अपनाई जाने वाली आवश्यक सावधानियों को समझा। कार्यक्रम में किशोर न्याय बोर्ड गुना के सदस्य श्री अखिलेश विजयवर्गीय, संस्था का स्टाफ एवं संप्रेक्षण गृह में निवासरत बालक उपस्थित रहे।


प्रशिक्षण के अंत में उपस्थितजनों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सुरक्षा एवं जागरूकता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.