कलेक्टर ने दो जरूरतमंदों को दी आर्थिक सहायता
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए उपचार के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता वाले दो जरूरतमंद नागरिकों को रेडक्रॉस सोसायटी गुना से 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
आवेदिका श्रीमती आशाबाई ने आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि उनके पति का उपचार जिला चिकित्सालय गुना में चल रहा है। साथ ही तहसील चांचौड़ा निवासी श्री गौरव उप्रैती ने अपने पिता के उपचार हेतु आर्थिक सहायता की मांग की थी।
दोनों आवेदनों की परिस्थितियों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता से देखते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी गुना से दोनों हितग्राहियों के लिए 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि स्वीकृत कराई तथा उन्हें सहायता राशि के चेक प्रदान किए।
