गुरुपूर्णिमा पखवाड़ा के तहत निबन्ध लेखन एवं सांदीपनि राघोगढ में हायर सेकेंडरी रुठियाई के विद्यार्थियों का भ्रमण
raghogarh - शासकीय सांदीपनि उमावि राघोगढ़ में गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तहत विद्यार्थियों से निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया एवं शासकीय हाई सेकेंडरी रुठियाई के विद्यार्थियों द्वारा सांदीपनि उ.मा.वि. का कक्षाओं ,समस्त प्रयोगशाला नवीन भवन को देखा दोनो विद्यालय के विद्यार्थियों के बीच संवाद कौशल के माध्यम शिक्षा के नवाचार कौशलों का विकास हुआ विद्यार्थियों में इस दौरान दोनों विद्यालय के छात्र - छात्राओं उत्सुकता जिज्ञासा पूर्ण दिखाई दिए नवीन विद्यालय भवन को देखकर भृमण पर आए विद्यार्थियों के द्वारा शासन की इस योजना सराहना करते हुए कक्षा 10 के बाद विद्यालय में प्रवेश लेने की ईक्षा व्यक्त की रुठियाई के छात्र छात्राओं का शिक्षको से मिलने पर बहुत हुई खुशी से संवाद किया गया एवं अपनी प्रश्न पूछ कर जिज्ञासा शांत की ।
